पाक एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अब भरेंगे नई उड़ान, ज्वाइन की यह एयरलाइन

Share

- Advertisement -

Goa News: भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब कमर्शियल विमान उड़ाते नजर आएंगे। वायु सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने गोवा की रीजनल एयरलाइन फ्लाई91 ज्वाइन कर ली है। वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने 2019 में पाकिस्तान के फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराया था।

अभिनंदन वर्धमान इसी साल 31 मार्च को वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने कमर्शियल एविएशन में कदम रखते हुए फ्लाई91 के साथ नई पारी शुरू की है। हालांकि एयरलाइन में उनकी आधिकारिक भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हवाई जंग में दिखाया था अद्भुत पराक्रम, मिला था वीर चक्र

फरवरी 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष हुआ था। उस समय विंग कमांडर रहे अभिनंदन ने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के आधुनिक एफ-16 विमान को ढेर कर दिया था। इस ऐतिहासिक पराक्रम और अदम्य साहस के लिए उन्हें 2021 में वीर चक्र से नवाजा गया था।

हवाई भिड़ंत के दौरान उनका मिग-21 मिसाइल की चपेट में आ गया था। इसके बाद वह इजेक्ट होकर पाकिस्तानी सीमा में उतरे, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया था। भारत के कड़े कूटनीतिक दबाव के बाद पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद उन्हें सकुशल अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा था।

रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रही है एयरलाइन फ्लाई91

फ्लाई91 गोवा की एक उभरती हुई रीजनल एयरलाइन है, जिसने मार्च 2024 में अपने ऑपरेशन शुरू किए थे। यह एयरलाइन मुख्य रूप से छोटे शहरों को बड़े एविएशन नेटवर्क से जोड़ती है। इसके पास एटीआर 72-600 विमानों का बेड़ा है और इसके बेस गोवा तथा हैदराबाद में संचालित हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News