घर पर साड़ियां धोते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, इन 5 आसान स्टेप्स से सालों-साल बनी रहेगी चमक

Share

- Advertisement -

Lifestyle Tips: बनारसी या कांजीवरम जैसी महंगी सिल्क साड़ियों को अक्सर महिलाएं ड्राई क्लीन करवाती हैं। लेकिन रोजमर्रा में पहनी जाने वाली साड़ियों को आमतौर पर घर पर ही धोया जाता है। अगर इन्हें धोने का सही तरीका न पता हो, तो इनका रंग और चमक फीकी पड़ जाती है।

सही तरीके से न धोने पर साड़ियों की जरी खराब होना या उनका सिकुड़ना बेहद आम बात है। अपनी पसंदीदा साड़ी को सालों-साल नया जैसा बनाए रखने के लिए हैंडवॉश करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस 5-स्टेप मेथड से साड़ी धोने पर वह गर्म आयरन के नुकसान से भी बची रहेगी।

धोने से पहले झटकें और माइल्ड डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल

साड़ी धोने से पहले उसे अच्छी तरह तैयार कर लें। साड़ियों पर जमी धूल-मिट्टी को हटाने के लिए सबसे पहले हल्के हाथों से पूरी साड़ी को झटक लें। इससे कपड़े के ऊपर जमा बाहरी गंदगी आसानी से साफ हो जाती है और वाशिंग का प्रोसेस बेहतर तरीके से काम करता है।

साड़ी धोने के लिए कभी भी सामान्य कपड़ों वाले कड़े साबुन का इस्तेमाल न करें। साड़ियों के फैब्रिक को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट या लिक्विड सोप का ही प्रयोग करें। इससे साड़ी के नाजुक धागों और प्रिंट्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और चमक बनी रहती है।

कम समय के लिए भिगोएं और ब्रश का न करें प्रयोग

साड़ी को डिटर्जेंट के पानी में केवल 5 से 10 मिनट के लिए ही भिगोकर रखें। इससे ज्यादा देर तक साबुन के पानी में रखने की गलती बिल्कुल न करें। साड़ी जितनी अधिक देर तक पानी में भीगी रहेगी, उसके प्रिंट, जरी और फैब्रिक के खराब होने का खतरा उतना ही ज्यादा बढ़ जाएगा।

साड़ी को साफ करते समय हमेशा बेहद हल्के हाथों का इस्तेमाल करें। साड़ियों पर भूलकर भी ब्रश न रगड़ें। इसके बाद साड़ी को तीन से चार बार साफ पानी से अच्छी तरह से निकालें, ताकि साबुन का एक भी अंश कपड़े में न बचे। साबुन रहने से साड़ी का रंग फीका पड़ जाता है।

निचोड़ने की गलती से बचें, छांव में सुखाएं साड़ी

धोने के बाद साड़ी को मरोड़कर या निचोड़कर पानी निकालने की गलती कभी न करें। ज्यादातर महिलाएं यही गलती करती हैं, जिससे साड़ियों में ढेरों सिकुड़न आ जाती हैं। बिना निचोड़े ही साड़ी को सीधे कपड़े सुखाने वाली रस्सी पर फैलाकर टांग दें, जिससे पानी अपने आप निकल जाए।

ध्यान रखें कि साड़ी को हमेशा छांव में ही सुखाएं। तेज धूप से कपड़े का रंग उड़ जाता है। अगर साड़ी को बिना निचोड़े अच्छी तरह फैलाकर सुखाया जाए, तो उसमें सिलवटें नहीं पड़ती हैं। इससे बार-बार हैवी हॉट आयरन करने का झंझट खत्म हो जाता है और साड़ी सुरक्षित रहती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News