दुनिया का सबसे संवेदनशील जीव फिलीपींस टार्सियर, जरा-सी आहट या तेज रोशनी से चली जाती है जान

Share

- Advertisement -

World News: धरती पर कई अजीबोगरीब जीव पाए जाते हैं, लेकिन ‘फिलीपींस टार्सियर’ की दास्तान सबसे अलग और हैरान कर देने वाली है। यह नन्हा सा जानवर अपनी मासूम सूरत से किसी का भी दिल जीत सकता है। मगर सच्चाई यह है कि इंसानों की हल्की-सी आवाज या आहट भी इसकी मौत की वजह बन सकती है।

टार्सियर को दुनिया के सबसे शांत प्राणियों में गिना जाता है। यह इंसानी शोरगुल, बातचीत की आवाज और कैमरे की तेज फ्लैश लाइट बिल्कुल सहन नहीं कर पाता। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार इसका नर्वस सिस्टम बेहद संवेदनशील होता है। छूने या छेड़ने पर यह जीव बहुत गहरे तनाव और डिप्रेशन की स्थिति में चला जाता है।

अत्यधिक तनाव में खुद को खत्म कर लेता है टार्सियर

गंभीर घबराहट और डिप्रेशन के शिकार होने पर यह जीव खाना-पीना पूरी तरह छोड़ देता है। कई मामलों में यह खुद को जख्मी कर जान तक दे देता है। सिर के अनुपात में इसकी आंखें काफी बड़ी होती हैं, जिससे यह रात के अंधेरे में शिकार करता है। महज 100 से 150 ग्राम वजनी यह जीव फुर्तीली छलांग लगाने में माहिर है।

इसकी नाजुक हालत को देखते हुए वाइल्डलाइफ सेंचुरी में पर्यटकों के लिए बेहद कड़े नियम बनाए गए हैं। यहां आने वाले सैलानियों को पूरी तरह शांत रहने और कैमरे का फ्लैश बंद रखने की सख्त हिदायत दी जाती है। इस मासूम जीव को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को हमेशा एक निश्चित दूरी बनाकर रखनी पड़ती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News