साधारण हेयर जूड़े को फैंसी और गॉर्जियस लुक देने के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडी और डिजाइनर जूड़ा पिन

Share

- Advertisement -

Lifestyle News: अगर आप किसी खास मौके पर जूड़ा बनाते समय अपने बालों को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं, तो सिंपल हेयर पिन की जगह फैंसी जूड़ा पिन का इस्तेमाल करें। बाजार में आजकल हैवी मेटल, कुंदन, कॉइन, घुंघरू और लटकन वाली जूड़ा पिन के कई खूबसूरत डिजाइंस आसानी से उपलब्ध हैं।

कॉइन और घुंघरू डिजाइन की जूड़ा पिन

आजकल महिलाओं के बीच कॉइन और घुंघरू डिजाइन वाली हेयर पिन खूब पसंद की जा रही हैं। आप इन्हें कुंदन और फ्लोरल डिजाइन के कॉम्बिनेशन में भी खरीद सकती हैं। इस तरह की स्टाइलिश पिन को साधारण सेंटर पार्ट हेयर बन में लगाकर बेहद आकर्षक लुक पाया जा सकता है।

हैवी मेटल और लटकन वाली पिन से सजाएं बाल

बालों की खूबसूरत ब्रेड यानी चोटी बनाकर जूड़ा तैयार करें और फिर अपनी पसंदीदा जगह पर हैवी मेटल जूड़ा पिन लगाएं। इसे जूड़े के बीच में लगाया जाता है। यह दिखने में भारी और बेहद सुंदर लगती है। लहंगा या साड़ी के साथ गॉर्जियस लुक के लिए टैसल लटकन वाली पिन भी बेहतरीन विकल्प है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News