नालागढ़ की टीवीएस कंपनी में 150 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय नादौन में होगा इंटरव्यू

Share

- Advertisement -

Nadaun News: नालागढ़ स्थित प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों को भरने के लिए 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं।

योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा और मिलने वाला वेतन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 18 से 40 वर्ष की आयु वाले 12वीं पास पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। उम्मीदवारों का कार्यस्थल नालागढ़ रहेगा।

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि कोई युवा इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड है, तो वह प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट के साथ तय तारीख पर इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News