आईबीपीएस क्लर्क के 11,403 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मेन्स परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, 21 अगस्त तक करें आवेदन

Share

- Advertisement -

Delhi News: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस बार आईबीपीएस ने मुख्य परीक्षा के पैटर्न में मामूली बदलाव किया है। मेन्स परीक्षा में अब कुल 155 के स्थान पर 160 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 125 मिनट का समय मिलेगा। हालांकि प्रारंभिक परीक्षा का परीक्षा पैटर्न पहले की तरह ही रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें

आवेदन के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी गई है।

अभ्यर्थियों को कंप्यूटर सिस्टम का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में निपुण होना अनिवार्य है। यदि 10वीं में स्थानीय भाषा पढ़ी है तो परीक्षा से छूट मिलेगी।

परीक्षा तिथियां, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में और मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 175 रुपये तय किया गया है।

अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची से होगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी। भर्ती में उत्तर प्रदेश के लिए सर्वाधिक 1,731 पद और कर्नाटक के लिए 1,414 पद अधिसूचित किए गए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News