हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में मिली बड़ी राहत, ऊपरी आयु सीमा में एक साल की छूट और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार के फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुरुष और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की एकमुश्त छूट देने का ऐलान किया है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ी

आयोग ने आयु सीमा में दी गई छूट के साथ ही आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 15 दिन आगे बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

सोमवार को इस संबंध में एक आधिकारिक संशोधन पत्र जारी किया गया। इसमें बताया गया है कि गृह विभाग के 30 जुलाई 2026 के पत्र के आधार पर यह फैसला लिया गया है। यह छूट पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चल रही प्रक्रिया पर पूरी तरह लागू होगी।

पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को फिर से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी नियम, पात्रता मानदंड और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News