हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में प्रियंका गांधी से की मुलाकात, संगठन और विकास पर हुई चर्चा

Share

- Advertisement -

New Delhi News: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से अहम मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, पार्टी गतिविधियों और राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

मुलाकात के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी को प्रदेश कांग्रेस संगठन की जमीनी हकीकत की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच कार्यकर्ताओं का जुड़ाव बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की भावी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ, ताकि पार्टी का आधार मजबूत हो सके।

सरकार के विकास कार्यों का दिया फीडबैक और दिया हिमाचल आने का न्यौता

लोक निर्माण मंत्री ने एआईसीसी महासचिव को राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों और सुक्खू सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को जल्द हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आने का निमंत्रण दिया, ताकि कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा जा सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News