कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कटासनी में किया शूटिंग रेंज का निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला जिले के कटासनी में बन रही अत्याधुनिक शूटिंग रेंज और इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने काम की क्वालिटी, डेडलाइन और विभिन्न तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निर्माण में तेजी लाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

युवाओं को मिलेंगी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं देने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रदेश सरकार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। नई सुविधाओं के बनने से स्थानीय एथलीटों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रोजेक्ट का निर्माण तय समय सीमा में पूरा करें। इससे खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं को इन सुविधाओं का फायदा जल्द मिल सकेगा। निरीक्षण के समय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News