Chamba News: तीसा थाना क्षेत्र में युवती ने क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग रहते शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से मना करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है।
तीसा थाना क्षेत्र में एक युवती ने क्षेत्र के युवक पर नाबालिग अवस्था में बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने और अब शादी से मना करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसी भरोसे और शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। समय बीतने के बाद जब युवती ने शादी की बात कही, तो युवक अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की शरण ली।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
इस मामले को लेकर एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीसा पुलिस थाने में युवक के खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार तफ्तीश की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।