Solan News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन ने आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। 14 अगस्त 2026 को सोलन शहर के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।
अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण 14 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
इन प्रभावित क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
बिजली बोर्ड के अनुसार इस कटौती का मुख्य असर तहसील कार्यालय, भगनाल कॉम्प्लेक्स और इनके आसपास के इलाकों पर पड़ेगा। इन क्षेत्रों में सुबह से शाम तक काम प्रभावित हो सकता है, इसलिए उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी रखने की सलाह दी गई है।
विपुल कश्यप ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब होता है या कोई अन्य अपरिहार्य स्थिति पैदा होती है, तो निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।