फर्जी ड्रग कंट्रोलर बनकर फार्मा कंपनी से रंगदारी मांगने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Share

- Advertisement -

Barotiwala News: हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला थाना क्षेत्र में फर्जी ड्रग कंट्रोलर बनकर लाखों रुपये ठगने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी गुरपाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी प्रिंस को भी दबोच लिया। दोनों आरोपी हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका तहसील स्थित खोखरा गांव के रहने वाले हैं।

यह मामला बरोटीवाला स्थित एक फार्मा कंपनी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोपियों ने खुद को ड्रग कंट्रोलर बताकर कंपनी से लाखों रुपये ठगे थे। शिकायत मिलने के बाद बरोटीवाला पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

अदालत ने आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और कई अन्य अहम सबूत पहले ही जब्त कर लिए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था।

अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News