हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ नाहन में अभाविप की भूख हड़ताल शुरू, फैसले को वापस लेने की मांग

Share

- Advertisement -

Nahan News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नाहन इकाई ने हिमाचल प्रदेश के छात्रों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में त्वरित कदम उठाने की जोरदार मांग की है।

फीस वृद्धि से मध्यमवर्गीय परिवारों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जताई है। छात्र संगठन का कहना है कि इस फैसले से सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले छात्रों पर भारी बोझ पड़ेगा। शिक्षा पाना सबका अधिकार है और इसे महंगा करना सरासर गलत है।

अभाविप ने की फीस बढ़ोतरी का फैसला तुरंत वापस लेने की मांग

नाहन इकाई के मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा कि “हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि करना विद्यार्थी हितों के साथ न्याय नहीं है। प्रदेश के हजारों विद्यार्थी सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। पहले से ही शिक्षा, आवास और अन्य आवश्यक खर्चों का बोझ विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर है, ऐसे में फीस वृद्धि कर उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालना उचित नहीं है। अभाविप इस निर्णय का स्पष्ट रूप से विरोध करती है और मांग करती है कि फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए”

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News