हिमाचल के सिरमौर में चूड़धार में सीजन की भारी बर्फबारी, तापमान में 6 डिग्री तक की भारी गिरावट

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सबसे ऊंचे पर्वतीय और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे वहां एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पिछले 12 घंटों के भीतर चूड़धार में करीब एक फीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गिरिपार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है, जिससे पूरे इलाके में कड़ाके की ठंडक बढ़ गई है।

चूड़धार का तापमान माइनस में पहुंचा, बढ़ी ठंड

भारी बर्फबारी और बारिश के कारण सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। चूड़धार का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर -1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा हरिपुरधार और नौहराधार क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अचानक बढ़ी इस ठंड के चलते लोगों को एक बार फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़े हैं और कई जगहों पर लोग अंगेठी सेंकते हुए नजर आए।

मौसम विभाग की एडवाइजरी, किसानों-बागवानों के लिए चेतावनी

लगातार हो रही ओलावृष्टि और खराब मौसम के कारण क्षेत्र में फसलों और फलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और बागवानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एंटी हेल नेट (Anti-Hail Net) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले ही चूड़धार की तरफ न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सख्त एडवाइजरी जारी की है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News