शक्तिपीठ श्री नयना देवी में दूसरे नवरात्र पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में दूसरे नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता श्री ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सोमवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में सुबह की आरती के समय से ही दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दरबार में नवरात्र पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

नवरात्र पूजन के उपलक्ष्य में पहाड़ी इलाकों से देवी-देवताओं के माता नयना देवी के मंदिर पहुंचने का सिलसिला भी लगातार जारी है। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों से आए देवी-देवताओं की आगवानी और माता के दरबार में उनकी उपस्थिति से संपूर्ण मंदिर परिसर का माहौल अत्यंत भक्तिमय और अलौकिक बना हुआ है।

मंदिर न्यास और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पेयजल, सफाई और सुरक्षा जैसी सभी बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु रखी गई हैं, ताकि दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों को दर्शन के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News