गैर-जमानती वारंट पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंबा में तैनात भगोड़े कॉन्स्टेबल को किया गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिमला पुलिस ने चंबा जिले में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी जवान पर कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट की अनदेखी करने का आरोप है। शिमला सदर पुलिस की टीम ने रविवार को चंबा बाजार से आरोपी को अरेस्ट कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में आरोपी के खिलाफ सदर थाना शिमला में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस केस में वह लंबे समय से अदालत की तारीखों से फरार चल रहा था। मामले की जांच पूरी होने के बाद चालान कोर्ट में पेश किया जा चुका है।

पुराने केस में बार-बार कोर्ट से गायब रहने पर हुआ एक्शन

आरोपी की पहचान 29 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है, जो भटियात तहसील के रायपुर गांव का निवासी है। उस पर आईपीसी की धारा 457 और 511 के तहत केस दर्ज है। कोर्ट में तारीख पर हाजिर न होने पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है।

आरोपी वर्तमान में पुलिस लाइन चंबा में आरक्षी के पद पर तैनात है। उसे शिमला लाकर सोमवार को कोर्ट नंबर 3 के समक्ष पेश किया गया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और अदालती आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News