राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना में ई-टैक्सी के लिए आयु सीमा बढ़ी, अब 50 साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

Share

- Advertisement -

Shimla News: प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-2023 के तहत ई-टैक्सी खरीदने की आयु सीमा बढ़ा दी गई है। अब 50 साल तक के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

ई-टैक्सी के लिए आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

संशोधित नियमों के अनुसार अब 23 से 50 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार ई-टैक्सी के लिए पात्र होंगे। पहले यह आयु सीमा 23 से 45 वर्ष तय थी। श्रम एवं रोजगार विभाग की सचिव प्रियंका बासु इंग्टी ने 24 जुलाई को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके साथ आवेदन की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ा दी गई है।

जनहित में लिया गया फैसला, सैकड़ों बेरोजगारों को मिलेगा सीधा लाभ

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक 18 अप्रैल की पुरानी अधिसूचना के क्रम में यह फैसला जनहित में लिया गया है। आयु सीमा बढ़ने और आवेदन का समय मिलने से सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। जो युवा पहले पात्रता से चूक गए थे, वे अब आवेदन कर सकेंगे। ये नए नियम तुरंत लागू कर दिए गए हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News