हिमाचल में एचआरटीसी का ‘हिम बस प्लस कार्ड’ लॉन्च: दिल्ली मेट्रो समेत पंजाब-हरियाणा की बसों में भी मिलेगी सीधी एंट्री

Share

- Advertisement -

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित क्यारीघाट से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के नए ‘हिम बस प्लस कार्ड’ की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 365 रुपये के सालाना शुल्क वाला यह कार्ड सभी यात्रियों के लिए यात्रा को बेहद सुगम बनाएगा।

दिल्ली मेट्रो और पड़ोसी राज्यों की बसों में चलेगा नया स्मार्ट कार्ड

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हिम बस प्लस कार्ड में निगम की विभिन्न छूट योजनाओं को एक साथ जोड़ा गया है। इस कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो के अलावा पंजाब और हरियाणा की सरकारी बसों में भी किया जा सकेगा। इससे अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों को कैशलेस यात्रा का बड़ा फायदा मिलेगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने से बेड़े में इनकी संख्या 507 हो गई है। आगामी वर्षों में 1,000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का लक्ष्य है। राज्य में चरणबद्ध तरीके से केवल 47-सीटर डीजल बसें ही खरीदी जाएंगी। कंपनी 12 साल तक इन बसों की देखभाल करेगी।

कर्मचारियों का वेतन-पेंशन और 70 करोड़ के वित्तीय लाभ जारी

अग्निहोत्री ने बताया कि सरकार हर महीने की 1 तारीख को वेतन और 10 तारीख तक पेंशन भुगतान सुनिश्चित कर रही है। ओपीएस की बहाली से 9,099 कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। पिछले तीन वर्षों में 686 नई नियुक्तियां हुईं और 2,198 अनुबंध कर्मचारियों को पक्का किया गया है।

कर्मचारियों के मेडिकल बिल और भत्तों के लिए 70 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। जून 2026 तक के मेडिकल दावों का निपटारा हो चुका है। बाकी लंबित भत्तों का भुगतान दो-तीन दिनों में होगा। इस दौरान ओंकार चंद शर्मा, अजय वर्मा और डॉ. निपुण जिंदल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सोलन जिले को आवंटित हुईं 40 नई इलेक्ट्रिक बसें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि नए बेड़े में से 40 नई इलेक्ट्रिक बसें सोलन जिले को मिली हैं। उन्होंने परिवहन सेवाओं के विस्तार के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन ढांचे को लगातार मजबूत बना रही है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News