हिमाचल प्रदेश में आरएसएस के चार प्रचारकों के संघर्ष पर आधारित पुस्तक ‘हिमगिरि सा चुपचाप गले’ का शिमला में विमोचन

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिमला के गेयटी थिएटर स्थित गौथिक हॉल में सोमवार को ‘हिमगिरि सा चुपचाप गले’ पुस्तक का विमोचन किया गया। डॉ. रश्मीश सिंह सपेइया द्वारा लिखित इस पुस्तक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चार प्रमुख प्रचारकों के जीवन और हिमाचल प्रदेश में उनके संगठनात्मक योगदान को विस्तार से रेखांकित किया गया है।

शिमला में हुआ पुस्तक विमोचन समारोह का भव्य आयोजन

मातृवन्दना संस्थान द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में ठाकुर राम सिंह, चेत राम, कुंज लाल ठाकुर और किशन चंद राजपूत के संघर्षों को संजोया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत संघचालक वीर सिंह रांगड़ा ने की। राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सिकंदर कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने पुस्तक की भूमिका रखते हुए कहा कि इसमें उन कार्यकर्ताओं का उल्लेख है जिन्होंने राज्य में संघ कार्य को चुपचाप आगे बढ़ाया। उनके प्रयासों से आज संघ का काम शहरों से लेकर दूरदराज के गांवों तक पहुंच चुका है। उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर ने मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचार रखे।

संघ विस्तार में प्रचारकों के योगदान की हुई सराहना

बनवीर ने कहा कि 1925 में नागपुर से शुरू हुई परंपरा को हिमाचल में बढ़ाने में इन चार कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। स्वर्गीय कुंज लाल ठाकुर ने विभाजन के दौरान कश्मीर में हिंदुओं को संगठित किया। वहीं स्वर्गीय किशन चंद राजपूत ने सीमित संसाधनों के बावजूद जीवनभर जरूरतमंदों की सेवा और संघ कार्य किया।

वीर सिंह रांगड़ा ने संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। मुख्य अतिथि सिकंदर कुमार ने कहा कि इन चारों कार्यकर्ताओं का जीवन और समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने नई पीढ़ी के लिए देशभक्ति और सामाजिक मूल्यों को जरूरी बताया।

मातृवन्दना संस्थान के अध्यक्ष उमेश मोदगिल ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक संघ की कार्यप्रणाली को समझने में मदद करेगी। डॉ. कर्म सिंह ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की, जबकि गोविंद ठाकुर और वीरेन्द्र सपेइया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News