हिमाचल प्रदेश के शिमला में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत और दो घायल

Share

- Advertisement -

Shimla: हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा सोमवार तड़के रामपुर से गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप हुआ, जहां एक अनियंत्रित आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी।

खाई में गिरी आल्टो कार, तीन की मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुई आल्टो कार (नंबर HP 92 0132) में कुल पांच लोग सवार थे। सोमवार सुबह करीब तीन बजे हुए इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

राहत और जांच कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अन्य तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News