रोहतांग दर्रे में बिछी बर्फ की चादर, पर्यटकों की उमड़ी भारी भीड़ और बढ़े परमिट बुकिंग के आंकड़े

Share

- Advertisement -

Manali News: 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे की बर्फीली वादियां इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। ताजा हिमपात के बाद दर्रे में एक फीट से अधिक बर्फ जम गई है। बर्फबारी के बाद से यहां सैलानियों की आवाजाही में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रोहतांग जाने के लिए सोमवार को कुल 973 परमिट बुक किए गए। इनमें डीजल गाड़ियों के 400 में से 399 और पेट्रोल गाड़ियों के 800 में से 574 परमिट बुक हुए। सैलानी मढ़ी, रोहतांग, कोकसर, सिस्सु, अटल टनल और सोलंगनाला में एडवेंचर स्पोर्ट्स का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

रोहतांग और हिडिंबा मंदिर में पर्यटकों का तांता

स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक दर्रे में सैलानियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। लोग बर्फीली वादियों का आनंद ले रहे हैं और तस्वीरें खींच रहे हैं। दूसरी ओर प्रसिद्ध माता हिडिंबा मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा।

मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि नवरात्रि पर यहां माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि कुल्लू-मनाली में दशहरा सीजन तेजी से गति पकड़ रहा है। क्षेत्र के सभी पर्यटन स्थलों में काफी रौनक देखने को मिल रही है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News