रामपुर के नोग वैली बस हादसे के बाद जन अधिकार मंच का प्रदर्शन, सरकार को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Share

- Advertisement -

Rampur News: रामपुर क्षेत्र की नोग वैली के रायशरण में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। सड़कों की खस्ताहाल हालत और एचआरटीसी रामपुर डिपो में खटारा बसों को लेकर जन अधिकार मंच ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंच ने मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को एक हफ्ते का समय दिया है।

एसडीएम स्तर की जांच और नई बसों की मांग

जन अधिकार मंच ने तहसीलदार रामपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पूर्व पंचायत प्रधान देशराज हुडन ने कहा कि 9 अक्टूबर को रायशरण संपर्क मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी और 12 से अधिक घायल हुए थे। मंच ने 10 दिनों के भीतर एसडीएम स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

इसके साथ ही ग्रामीण रूटों से नौ साल से पुरानी और तकनीकी रूप से अनफिट बसों को तुरंत हटाने का आग्रह किया गया है। जन अधिकार मंच ने रामपुर डिपो के लिए 15 नई बसें आवंटित करने की पुरजोर मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपते समय रचोली ईशा, धर्म पाल, लेख राज नेगी और पवन जोक्टा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News