नाहन के नवरत्न ज्वेलर्स में फेस्टिवल सीजन पर महाउत्सव शुरू, ग्राहकों के लिए टाटा एयर्स कार और बाइक जीतने का सुनहरा मौका

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: डायमंड जुबली पूरी कर चुके नाहन के प्रसिद्ध नवरत्न ज्वेलर्स ने फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर ग्राहकों के लिए ‘खुशियों का महाउत्सव’ शुरू किया है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तराखंड के ग्राहकों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

लकी ड्रॉ में टाटा एयर्स कार और बाइक जीतने का मौका

नवरत्न ज्वेलर्स द्वारा पिछले तीन सालों से चलाई जा रही कूपन योजना के तहत इस बार ग्राहकों के लिए शानदार इनाम रखे गए हैं। महाउत्सव के दौरान लकी ड्रॉ के माध्यम से पहले पुरस्कार के रूप में ग्राहकों को चमचमाती ‘टाटा एयर्स कार’ दी जाएगी, जबकि दूसरे विजेता को ‘टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक’ इनाम के रूप में मिलेगी।

नवरत्न ज्वेलर्स के सीएमडी श्याम लाल खिंदड़ी और सीईओ अधिदेव खिंदड़ी ने बताया कि 25 हजार रुपये की न्यूनतम खरीदारी पर ग्राहकों को कूपन दिए जाएंगे। इसके अलावा एक एप्पल आईपैड, पांच रेफ्रिजरेटर, पांच एलईडी 32 इंच टीवी, पांच वॉशिंग मशीन और ढेरों अन्य आकर्षक उपहार भी लकी ड्रॉ के जरिए विजेताओं को दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित है नवरत्न ज्वेलर्स

छोटा चौक नाहन स्थित नवरत्न ज्वेलर्स के सीईओ अधिदेव खिंदड़ी ने बताया कि एक लाख रुपये या इससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए निश्चित उपहार भी रखे गए हैं। गौर हो कि इस प्रतिष्ठित शोरूम ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सर्राफा व्यापारियों के सम्मेलन में एंटीक ज्वेलरी डिजाइन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके अलावा शोरूम के आभूषण ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) और इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) से सर्टिफाइड हैं, जहां ग्राहक उच्च तकनीक वाली मशीन से अपने पुराने सोने की शुद्धता भी जांच सकते हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News