Sundernagar News: सुंदरनगर में जीरो चौक के पास ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार जीप चालक ने कार को कथित तौर पर जानबूझकर दो बार जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।
ओवरटेक करने के बाद भड़का जीप चालक
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक साईं निवासी अरुण कुमार अपने भाई अक्षय, विशाल और साहिल के साथ बीबीएमबी कॉलोनी से लौट रहे थे। रात करीब 10:20 बजे जीरो चौक पर उनकी कार ने आगे चल रही जीप को ओवरटेक किया। इसके बाद जीप चालक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी।
गाड़ी बैक करके दोबारा कार में मारी टक्कर
शिकायतकर्ता ने बताया कि रुकने की आवाज देने पर आरोपी चालक ने जीप बैक की और कार के अगले हिस्से में फिर टक्कर मारकर फरार हो गया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सुंदरनगर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।