मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सुरक्षा दीवार ढही, ओमप्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त और मकानों पर मंडराया खतरा

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे के नए बने हिस्से पर डवारडू-पाखरी गांव के पास सुरक्षा दीवार गिर गई। गुरुवार सुबह हुए इस हादसे में स्थानीय निवासी ओमप्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोई व्यक्ति या मवेशी वहां मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लापरवाही का आरोप और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ढलान को मजबूत करने के लिए समय पर काम नहीं किया गया। हादसे के बाद नीचे बने मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने एनएचएआई और गावर कंपनी से जांच, उचित मुआवजे तथा पक्के सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग उठाई है।

गावर कंपनी ने शुरू किया रेस्टोरेशन का काम

घटना की सूचना मिलते ही गावर कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेशन का काम शुरू कर दिया है। कंपनी मलबा हटाने के साथ प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित कर रही है। कंपनी के अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि ढलान से पूरी मिट्टी हटाने के बाद वहां मजबूत रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी ताकि दोबारा ऐसा हादसा न हो सके।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News