हिमाचल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन: वर्ल्ड विंटर गेम्स में जीते 22 पदक, विशेष सम्मान

Share

- Advertisement -

Mandi News: वर्ष 2025 में इटली में आयोजित वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारतीय दल ने कुल 33 पदक हासिल किए, जिनमें से अकेले हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने 22 पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि में हिमाचल के खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम रही है।

हिमाचल के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

इटली में आयोजित वर्ल्ड विंटर गेम्स के दौरान भारतीय दल में कुल 30 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से 15 खिलाड़ी अकेले हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते थे। इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने देश के कुल 33 पदकों में से 22 पदक अपने नाम किए। इस अवसर पर खेल मंत्रालय द्वारा 28 खिलाड़ियों को कुल 2.56 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया, साथ ही खेल अवसंरचना को और आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी

मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने बोर्ड की गतिविधियों और प्रदेश के विकास में इसके योगदान की विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं, स्पेशल ओलंपिक्स भारत, जिला मंडी चैप्टर के अध्यक्ष जगदीश राणा ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित बीबीएमबी और जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News