मंडी के लडभड़ोल में कार खाई में गिरी, चार नाबालिगों सहित छह युवाओं की मौत

Share

- Advertisement -

Mandi News: मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल में कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चार नाबालिगों सहित छह युवाओं की मौत हो गई। हादसे का पता करीब 15 घंटे बाद चला। नामकरण समारोह से लौटते समय यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल के लडभड़ोल में कार हादसे में चार नाबालिगों सहित छह युवाओं की मौत हो गई। हादसे का पता करीब 15 घंटे बाद चला, जिसके बाद खड्ड किनारे कार से शवों को निकाला गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और कोहराम मच गया।

नामकरण समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक आपस में दोस्त थे। वे एक दोस्त की बहन के बच्चे के नामकरण समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान कार लडभड़ोल पेट्रोल पंप के पास सड़क से नीचे 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि राहगीरों ने सड़क के पास हादसे के निशान देखे, जिसके बाद दुर्घटना की सूचना दी गई। काफी समय बीतने और कड़ाके की ठंड के कारण शव अकड़ गए थे।

मृतकों की पहचान और पुलिस कार्रवाई

मृतकों की पहचान आयुष (21), अनुज (18), यश (14), पंकज कुमार (17), अर्णव ठाकुर (15) और आदित्य (17) के रूप में हुई है। सभी युवक आसपास के सिमस, बलोटू और गवाल गांवों के रहने वाले थे।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News