हिमाचल प्रदेश के केलांग में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित होगा जनजातीय मेला, एचआरटीसी चलाएगा विशेष बस सेवाएं

Share

- Advertisement -

Lahaul Spiti News: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में 14 से 16 अगस्त तक राज्य स्तरीय जनजातीय मेले का आयोजन हो रहा है। इस दौरान स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की आसान आवाजाही के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के केलांग डिपो ने विशेष बस सेवाएं शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) अंशित शर्मा ने जानकारी दी कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है। एचआरटीसी केलांग डिपो 12 प्रमुख ग्रामीण और शहरी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इससे मेले के दौरान लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

निगम ने विभिन्न क्षेत्रों से केलांग पहुंचने वाली बसों के समय तय कर दिए हैं। केलांग से कोकसर, नर्सरी, लपसक के लिए शाम 6 बजे बसें चलेंगी और सुबह 9 बजे वापसी होगी। गोंधला, तांदीपुल और दारचा रूट की बसें शाम 6 बजे रवाना होकर सुबह 10 बजे लौटेंगी। वहीं उदयपुर की बस सुबह 8 बजे वापस आएगी।

इसी तरह जाहलमा, शांशा और गोहरमा के लिए शाम 6 बजे केलांग से बस सेवा मिलेगी, जो सुबह 9:30 बजे वापस लौटेगी। मेह (खंगसर) रूट के लिए शाम 5:30 बजे और नैनगार (नालडा) के लिए दोपहर 2:45 बजे बसें संचालित होंगी। इनकी वापसी का समय सुबह क्रमशः 8:30 बजे और 7:00 बजे रखा गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले का देर रात तक आनंद उठाने वालों के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। आरएम ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद केलांग से कोकसर, दारचा और उदयपुर के लिए रात 10:30 बजे स्पेशल लेट नाइट बसें चलाई जाएंगी। इससे देर रात तक रुकने वाले यात्री सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगे।

एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर बस रूटों और समय सारिणी में बदलाव किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस सुरक्षित परिवहन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News