कुल्लू के लारजी-सैंज मार्ग पर पागल नाला में आया भारी मलबा, छह घंटे ठप रहा यातायात, सैकड़ों यात्री फंसे

Share

- Advertisement -

Kullu News: कुल्लू जिले के लारजी-सैंज लिंक रोड पर स्थित पागल नाला शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के बाद फिर उफान पर आ गया। तेज बहाव के साथ सड़क पर भारी मलबा जमा होने से रास्ता करीब छह घंटे तक बंद रहा। मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

सड़क बंद होने के कारण घाटी में सैकड़ों मुसाफिर आधी रात से सुबह तक परेशान रहे। राहत की बात यह रही कि कोई भी वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस नाले में पानी के साथ बड़े पत्थर और कीचड़ बहकर सीधे मुख्य मार्ग पर आ जाता है।

सैंज घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

मार्ग बाधित रहने से सैंज घाटी का कुल्लू जिला मुख्यालय और बाकी इलाकों से संपर्क पूरी तरह कट गया। इस रुकावट से जरूरी काम पर जाने वाले लोग, मरीज, स्थानीय ग्रामीण और टूरिस्ट सड़क साफ होने का इंतजार करते रहे। लोगों का कहना है कि बरसात में यह नाला अक्सर मुसीबत बन जाता है।

घटना की खबर मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीनें तैनात कीं। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर ट्रैफिक शुरू कराया गया। स्थानीय निवासियों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि पागल नाला पर सुरक्षा दीवार बनाकर इसका पक्का हल निकाला जाए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News