अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या रही शानदार, सूफी गायक सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मन

Share

- Advertisement -

Kullu News: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या बेहद खास रही। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता की और प्रदेशवासियों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रसिद्ध सूफी गायक डॉ. सतिंदर सरताज की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

रथ मैदान में लालड़ी नृत्य और ग्लोबल डांस का आकर्षण

सांस्कृतिक संध्या से पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रथ मैदान में कुल्लू की लोक परंपरा के अनुसार विधिवत रूप से लालड़ी नृत्य का शुभारंभ किया और इसमें स्वयं भाग भी लिया। इसके अलावा रथ मैदान में आयोजित लेजर व ड्रोन शो तथा ग्लोबल डांस ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। ग्लोबल डांस प्रस्तुतियों में इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, अमेरिका, थाईलैंड, मलेशिया, मिस्र, श्रीलंका और नेपाल के कलाकारों के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के विद्यार्थी दल ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

भारतीय राज्यों के सांस्कृतिक दलों ने बिखेरे रंग

अंतरराष्ट्रीय उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, केरल की प्रसिद्ध कथकली और मणिपुर के कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। संध्या के अंतिम चरण में पहुंचे सूफी गायक डॉ. सतिंदर सरताज ने अपने चुनिंदा गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर एआईसीसी के सचिव विदित चौधरी, कुल्लू के विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक सुरेश कुमार, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News