KBC विजेता मोहिता शर्मा की आईपीएस बनने की प्रेरक कहानी, चार असफलताओं के बाद पाई 262वीं रैंक

Share

- Advertisement -

Kangra News: कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ रुपये जीतने वाली मोहिता शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत से आईपीएस अधिकारी बनकर मिसाल कायम की है। चार बार असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार पांचवें प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 में 262वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपना सपना पूरा किया।

मोहिता शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। वह एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता एक निजी कार कंपनी में काम करते थे और मां गृहणी हैं। इकलौती बेटी होने के कारण उनके परिवार को अक्सर सामाजिक तानों का सामना करना पड़ता था।

मोहिता ने इन परिस्थितियों को अपनी ताकत बनाया और मेहनत के बल पर सफलता हासिल की। उनकी शुरुआती शिक्षा डीपीएस द्वारका से हुई। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.20 प्रतिशत और 12वीं में 90.70 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उनके माता-पिता के मुताबिक वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं।

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने भारती विद्यापीठ कॉलेज में दाखिला लिया। साल 2012 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। लगातार चार बार असफल होने के बाद भी उन्होंने अपनी कमियों को सुधारा और पांचवें अटेंप्ट में आईपीएस बनकर दिखाया।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News