हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश, 285 लोगों की मौत और 1,550 करोड़ का नुकसान

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 09 सितंबर तक राज्य में मानसूनी बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे रहा है। प्रदेश में 30 जून को मानसून ने दस्तक दी थी।

प्रदेश के चार जिलों में सामान्य से कम और आठ जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति में 99 फीसदी, चंबा में 64 फीसदी, ऊना में 31 फीसदी और कुल्लू में 22 फीसदी कम बारिश हुई। इसके विपरीत सिरमौर में 68 फीसदी और किन्नौर में 73 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग ने 10 से 12 सितंबर तक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि 13 सितंबर से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। 14 और 15 सितंबर को बारिश में तेजी आ सकती है। फिलहाल 15 सितंबर तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

राज्य में मानसून के दौरान बारिश और हादसों में अब तक 285 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 510 लोग घायल हुए हैं और 3 लापता हैं। सड़कों, पेयजल योजनाओं और मकानों के क्षतिग्रस्त होने से राज्य को अब तक लगभग 1,550 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो चुका है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News