कांगड़ा के खोली गांव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत के बाद 5 ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के खोली गांव में एक 38 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार महिला की शादी साल 2013 में हुई थी। बीते बुधवार शाम उसने अपने ससुराल में संदिग्ध जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई है।

मायके पक्ष ने लगाए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप

महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भतीजे और मां का आरोप है कि शादी के सात साल बाद लड़कियां होने और दहेज में जमीन न लाने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने बच्चों को भड़काने का भी आरोप लगाया।

मां की शिकायत पर कांगड़ा पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ धारा 108, 3(5) और 498-ए के तहत केस दर्ज किया है। वीरवार को पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में दोनों पक्ष मौजूद रहे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News