धर्मशाला की मेघना पुरी को पीएम मोदी ने भेजा जवाबी पत्र, राखी के लिए जताया आभार और दीं शुभकामनाएं

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धर्मशाला की मेघना पुरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई राखी का जवाब आ गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से औपचारिक पत्र भेजकर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। पीएम ने इस पावन त्योहार को भाई-बहन के अटूट विश्वास, स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक बताया।

धर्मशाला तहसील के शिल्ला चौक निवासी और अधिवक्ता विश्व चक्षु की धर्मपत्नी मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री को राखी के साथ शुभकामनाएं भेजी थीं। जवाबी संदेश में प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, तकनीक और नए उद्यमों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं।

विकसित भारत और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

प्रधानमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि विकसित राष्ट्र के निर्माण हेतु कृषि, उत्पादन, आधुनिक तकनीक, रक्षा और सांस्कृतिक शक्ति को नई ऊर्जा दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश अब महिला विकास से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर अग्रसर है। नारी शक्ति का आत्मविश्वास देश की इस विकास यात्रा को गति प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बदलते भारत के इस महत्वपूर्ण दौर में मेघना पुरी के प्रयासों और योगदान की सराहना की। उन्होंने धर्मशाला निवासी मेघना के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की मंगलकामना करते हुए पत्र का समापन किया। पीएमओ से मिले इस विशेष जवाबी पत्र के बाद क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News