हिमाचल के कांगड़ा में लापता पटवारी का खाई में मिला शव, कार दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के परागपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गरली में तैनात राजस्व विभाग के पटवारी प्रदीप कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनका शव 15 से 20 फुट गहरी खाई में गिरी कार से बरामद हुआ।

सोमवार से लापता थे पटवारी, परिजनों ने दी थी पुलिस को सूचना

मृतक की पहचान सेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। सोमवार को ड्यूटी के बाद जब वे घर नहीं पहुंचे और संपर्क टूट गया, तो परिजनों ने रक्कड़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर रातभर इलाके में तलाश अभियान चलाया।

मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर उनकी कार खाई में गिरी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो प्रदीप कुमार कार के अंदर मृत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News