Shimla News: भारत मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा और सिरमौर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी और लोगों को बारिश के दौरान सावधान रहने की सलाह दी है।
आठ अगस्त तक लगातार बारिश होने का अनुमान
मौसम केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को इन चारों जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे राज्य में आठ अगस्त तक लगातार बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। रविवार को भी हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है।