सिरमौर में एचआरटीसी परिचालक सुरेंद्र ठाकुर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, फूलों से सजी बस में अंतिम विदाई

Share

- Advertisement -

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एचआरटीसी के परिचालक सुरेंद्र ठाकुर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वह राजगढ़ सब डिपो में कार्यरत थे। जिस बस से उन्होंने वर्षों सेवा दी, उसी बस को फूलों से सजाकर उनका पार्थिव शरीर उनके गांव ले जाया गया।

नाइट ड्यूटी के बाद कमरे में अचेत मिले परिचालक

राजगढ़ विकास खंड की नेहर पाब पंचायत के जुब्बल गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर कुछ समय से बीमार थे। स्वास्थ्य कारणों से उन्हें कुछ दिन अड्डा प्रभारी बनाया गया था। अवकाश से लौटने के बाद उनकी नाइट ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी खत्म कर वह अपने कमरे में आराम करने चले गए थे।

सुबह जब बस चालक उन्हें जगाने पहुंचा, तो वह कमरे में अचेत पड़े मिले। चालक और सहकर्मी तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से पूरा निगम परिवार गहरे शोक में डूब गया है।

फूलों से सजी बस में दी गई अंतिम विदाई

पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को एचआरटीसी की बस में रखा गया। अंतिम विदाई के लिए बस को फूलों से सजाया गया था। राजगढ़ बस अड्डे पर अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा माहौल बेहद भावुक हो गया।

सहकर्मियों ने बताया बेहद ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी

सहकर्मियों ने बताया कि सुरेंद्र ठाकुर बेहद हंसमुख और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में हमेशा ईमानदारी से काम किया। उनके निधन पर निगम ने गहरा दुख जताया है। एचआरटीसी की ओर से पीड़ित परिवार को तुरंत 10 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News