HPU में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गैस्ट फैकल्टी की भर्ती, 11 अगस्त को होंगे वाक-इन इंटरव्यू

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में अस्थायी आधार पर गैस्ट फैकल्टी भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थियों के लिए 11 अगस्त को वाक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे गैस्ट फैकल्टी के पद

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 11 अगस्त को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में 1 पद, यूसीबीएस में कंप्यूटर साइंस का 1 और अंग्रेजी का 1 पद भरा जाएगा। इसके अलावा संध्याकालीन अध्ययन विभाग में वाणिज्य का 1 पद और समाजशास्त्र व सोशल वर्क में कुल 3 पद भरे जाएंगे।

विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज कार्यालय के अनुसार अभ्यर्थियों की पात्रता यूजीसी मानदंडों के अनुरूप होनी चाहिए। चयनित गैस्ट फैकल्टी को 1500 रुपये प्रति लेक्चर मानदेय मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये प्रतिमाह तय की गई है। यह नियुक्ति केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 तक ही मान्य होगी।

प्रो. हरि सिंह बने शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. हरि सिंह को शारीरिक शिक्षा विभाग का नया डीन नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले 2 वर्षों के लिए की गई है।

विश्वविद्यालय में राज्य सरकार की अनुकंपा नीति लागू

एचपीयू ने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित राज्य सरकार के नवीनतम दिशा-निर्देशों को अपनाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने अधिसूचना जारी कर 6 जनवरी को जारी कार्यालय ज्ञापन तथा 1 जुलाई 2026 को जारी नए वित्त निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News