हिमाचल में मानसून का कहर जारी: 7 अगस्त तक भारी बारिश का यैलो अलर्ट, 100 से अधिक सड़कें बंद

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए विभिन्न जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते प्रदेश की 100 से अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनसे मंडी और कुल्लू जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

विभिन्न जिलों में बारिश के आंकड़े और स्थिति

शनिवार को राजधानी शिमला, कांगड़ा, धर्मशाला और कुफरी में बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान मंडी जिले के पंडोह में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा चंबा के चुवाड़ी व शिमला में 4-4 सेंटीमीटर, जबकि सराहन, स्लापड़, जोत और कुफरी में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

जिलेवार यैलो अलर्ट और हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने 1 से 5 अगस्त तक ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। 2 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर, जबकि 3 अगस्त को बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश हो सकती है। 4 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी तथा 5 अगस्त को शिमला और सिरमौर में भारी बारिश का अनुमान है।

2 से 7 अगस्त के दौरान निचले और मध्यम पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अगस्त से सितंबर के दौरान लाहौल-स्पीति, चंबा और उत्तरी किन्नौर में सामान्य से अधिक बारिश और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News