Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन धर्मशाला के तपोवन में राजनीतिक गरमागरम देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
धर्मशाला के तपोवन में चल रहे विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधानसभा परिसर में तख्तियां लेकर पहुंचे भाजपा विधायकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
धारा 118 और बेनामी सौदों पर गंभीर आरोप
विपक्ष का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश सरकार धारा 118 में कथित छूट दे रही है, जिससे राज्य में बेनामी जमीनी सौदों को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है, जिसके खिलाफ सदन के बाहर और भीतर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया।