एचपीआरसीए ने चार श्रेणियों की परीक्षाओं की तारीखें घोषित कीं, जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी दिशानिर्देश

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने चार श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तारीखें घोषित कर दी हैं। आयोग ने कनिष्ठ अभियंता, फाइन आर्ट्स शिक्षक, साइकोलॉजी शिक्षक और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के लिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी किया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड-26016 की परीक्षा 9 अगस्त को तीन पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12:30 से 2 बजे और तीसरी शाम 4 से 5:30 बजे आयोजित की जाएगी।

14 अगस्त को तीन श्रेणियों की होंगी परीक्षाएं

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 14 अगस्त को तीन अलग-अलग पदों के लिए परीक्षाएं होंगी। फाइन आर्ट्स शिक्षक पोस्ट कोड-26033 की परीक्षा सुबह 9 से 10:30 बजे तक होगी। साइकोलॉजी शिक्षक पोस्ट कोड-26031 की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2 बजे तक आयोजित होगी।

इसी दिन ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड-26008 की परीक्षा शाम 4 से 5:30 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा से एक हफ्ता पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके जरिए अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग अभ्यर्थियों को रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी भेजेगा। सचिव ने सभी उम्मीदवारों से वेबसाइट, मोबाइल एसएमएस और ईमेल पर नियमित अपडेट चेक करने का आग्रह किया है। किसी भी सवाल के लिए आयोग कार्यालय या 01972-222204 पर संपर्क करें।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News