चंबा: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Share

- Advertisement -

Chamba News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) चंबा की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) के दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होली में एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों सहित कुल 200 लोगों ने हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एकांश कपिल ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका, कार्यप्रणाली और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में अनुशासन का महत्व बताया।

कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

इस जागरूकता शिविर के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशाखोरी व स्वापक औषधि से जुड़े कानूनों, सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम, ऑनलाइन सुरक्षा, रैगिंग विरोधी कानूनों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व जैसे गंभीर व उपयोगी विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News