चंबा के चरोटी गांव में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका से पुलिस जांच में जुटी

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत भलेई के अंतर्गत चरोटी गांव का है। घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हालांकि आधिकारिक कारण अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है।

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा मौत का असल कारण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को देखते हुए प्रशासन ने जनता से संयम बनाए रखने की अपील की है। पुलिस निष्पक्ष तरीके से मामले की छानबीन में लगी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News