Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक व्यक्ति ने रावी नदी पर बने बालू पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लापता व्यक्ति की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
रावी नदी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति, प्रत्यक्षदर्शियों में दहशत
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति अचानक बालू पुल पर पहुंचा। उसने देखते ही देखते उफनती रावी नदी में छलांग लगा दी। वह कुछ देर तक पानी में खुद को बचाने के लिए जूझता नजर आया। नदी का तेज बहाव उसे पल भर में बहा ले गया। स्थानीय लोग चाहाकर भी उसकी कोई सहायता नहीं कर पाए।
हादसे की खबर मिलते ही चम्बा पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस जवानों ने पुल के पास से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बचाव दल रावी नदी के दोनों किनारों और आसपास के पानी के तेज बहाव वाले इलाकों में लगातार व्यक्ति की खोजबीन कर रहे हैं। राहत टीम तेजी से जांच में जुटी है।
व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं
रावी नदी में छलांग लगाने वाले इस व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसने यह खौफनाक कदम किस कारण से उठाया, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता लापता व्यक्ति को ढूंढना है। पूरे इलाके की जनता और प्रशासन की नजरें रेस्क्यू के नतीजों पर टिकी हैं।