बिलासपुर में एसपी का कड़ा एक्शन, थाने से गायब मिलने पर एएसआई को किया निलंबित

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था को सख्त बनाने और अनुशासन कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी ने घुमारवीं थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से नदारद मिले एएसआई को तुरंत निलंबित कर दिया गया।

एसपी अभिषेक धीमान की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को सख्त संदेश दिया गया है कि ड्यूटी के समय लापरवाही, नियमों की अवहेलना या अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी जिले में पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए लगातार सक्रिय हैं। वे शुक्रवार देर रात अचानक घुमारवीं थाना पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान रात की जिम्मेदारी संभालने वाला एएसआई मौके से गायब मिला। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए।

लापरवाही पर पुलिस महकमे को एसपी की सख्त चेतावनी

कार्रवाई के साथ ही आरोपी एएसआई को तुरंत लाइन हाजिर भी कर दिया गया है। एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारी का पालन पूरी निष्ठा से करें। थानों और पुलिस चौकियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।

एसपी ने स्पष्ट किया कि घुमारवीं थाने के निरीक्षण में एएसआई की अनुशासनहीनता और लापरवाही उजागर हुई। इसी वजह से यह कड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और अनुशासन प्राथमिक duty है और काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News