हिमाचल के बिलासपुर में खेतों में गई महिला पर पालतू कुत्ते का जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की उपतहसील कलोल के डरोह गांव में पालतू कुत्ते के महिला पर हमले का मामला आया है। खेतों में घास काटने गई महिला को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जेठ ने बचाई जान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ इलाज

डरोह गांव की 52 वर्षीय निर्मला देवी शाम को खेत में घास काटने गई थीं। तभी पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला की छाती, बाजू और टांगों पर काटकर गहरे जख्म दिए। आवाज सुनकर जेठ ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई।

घायल महिला को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. कनिका शर्मा ने पीड़िता का प्राथमिक उपचार किया और मरहम-पट्टी के बाद घर भेज दिया। परिजनों ने आरोपी परिवार पर मदद न करने और इंसानियत न दिखाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई की शुरू

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस थाना तलाई में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News