Yamunanagar News: यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र में जिला औषधि नियंत्रक ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। कपालमोचन मेले के दौरान हुई जांच में किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित दवा नहीं मिली, लेकिन कुछ दुकानों पर ड्रग नियमों की अनदेखी पाई गई। अनियमितताएं निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज की गई हैं और कुछ दुकानों से दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जिला औषधि नियंत्रक प्रशासन ने व्यासपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। कपालमोचन मेले के दौरान यह निगरानी रखी गई। हालांकि किसी भी मेडिकल स्टोर पर कोई प्रतिबंधित दवाइयां नहीं मिलीं।
जिला औषधि नियंत्रक डॉ. बिंदु धीमान ने बताया कि व्यासपुर-कपालमोचन, साढौरा मार्ग, मछरौली से कपालमोचन, छछरौली से व्यासपुर और रंजीतपुर क्षेत्र की केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण किया गया। कुछ दुकानों पर गुप्त रूप से नकली ग्राहक भी भेजे गए।
इस दौरान केमिस्टों ने ऐसी दवाएं रखने से इनकार किया। हालांकि, आमने-सामने की जांच में कुछ दुकानों पर ड्रग रूल्स की अनदेखी मिली। इन अनियमितताओं को निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज किया गया है। कुछ दुकानों से दवाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं। केमिस्टों को दुकानों पर सफेद कोट पहनकर काम करने के निर्देश दिए गए।