चावल का मांड फेंकने की न करें भूल, त्वचा में चमक लाने से लेकर पौधों की ग्रोथ तक करता है कमाल

Share

- Advertisement -

Health News: चावल पकाने के बाद अक्सर लोग उसका पानी यानी मांड बेकार समझकर फेंक देते हैं। जबकि पारंपरिक घरेलू नुस्खों में इसे गुणों का खजाना माना गया है। आज के समय में ग्लास स्किन पाने के लिए कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है। इसके कई चमत्कारी फायदे हैं।

चेहरे पर नेचुरल निखार पाने के लिए चावल का पानी बेहद उपयोगी है। तीन से चार चम्मच मांड में एक चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल मिलाकर बेहतरीन होममेड फेस क्रीम तैयार की जा सकती है। इसे रोजाना सुबह-शाम चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है और चेहरे पर चमक आती है।

बालों की कंडीशनिंग और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में मददगार

बालों का रूखापन खत्म करने और शाइनिंग बढ़ाने के लिए मांड नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। बाल धोने के बाद मांड को करीब दस से पंद्रह मिनट तक बालों में लगाएं और फिर ताजे पानी से धो लें। इसके नियमित उपयोग से बाल रेशमी, चमकदार और पहले से काफी मजबूत बनते हैं।

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण इसका सेवन तुरंत ऊर्जा देता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। डायरिया और डिहाइड्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए यह रामबाण है। वहीं ठंडा करके पतला किया गया मांड पौधों के लिए शानदार खाद बनता है, जिससे पौधों को जरूरी पोषण मिलता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News