प्रयागराज में अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 29 लोगों ने किया महादान

Share

- Advertisement -

Prayagraj News: अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि पर प्रयागराज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप पंजाब केसरी और कर्मा नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त सहयोग से लगा। शिविर में कुल 29 लोगों ने रक्तदान कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह सेवा कार्यक्रम कर्मा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया था। सुबह 9 बजे से ही कॉलेज के छात्र, स्टाफ और आसपास के लोग पहुंचे। कार्यक्रम में कर्मा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एमआई खान और कॉलेज के मैनेजर एहतशाम खान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

रक्तदान से बचेगी कैंसर और गंभीर मरीजों की जान

रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा महादान नहीं हो सकता। हर व्यक्ति को जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उपस्थित लोगों ने इस नेक कार्य को आगे बढ़ाते हुए दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

शिविर में मौजूद लोगों ने पंजाब केसरी समूह की इस सामाजिक पहल की सराहना की। इस दौरान एकत्रित किया गया रक्त कैंसर पीड़ितों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को दिया जाएगा। कई रक्तदाताओं ने नियमित रूप से हर तीन महीने में रक्तदान करने का भरोसा भी जताया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News