किचन में मौजूद हींग सेहत के लिए है वरदान, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 7 बड़े फायदे और असली-नकली की पहचान

Share

- Advertisement -

Health News: हींग रसोई का एक ऐसा खास मसाला है जो खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जियों में सौंधापन लाने तक इसका इस्तेमाल रोज होता है। औषधीय गुणों से भरपूर हींग कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है।

हींग में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्व

हींग में रेजिन, गोंद, एसेंशियल ऑयल, फेरूलिक एसिड, सल्फर यौगिक, कुमारिन्स और फ्लेवोनॉयड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। यही तत्व इसे तेज खुशबू और औषधीय गुण प्रदान करते हैं।

पेट दर्द, गैस और पीरियड्स में राहत

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर दीपक कुमार के अनुसार, हींग पेट की गैस, अपच और कब्ज को खत्म करती है। बच्चों के पेट में गैस होने पर नाभि के आसपास इसका लेप लगाने से तुरंत आराम मिलता है। महिलाओं को पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने में भी हींग बेहद मददगार साबित होती है।

मलेरिया के बुखार में 2 ग्राम हींग और गुड़ गुनगुने पानी में पीने से लाभ होता है। दांत दर्द में लौंग के पानी में हींग मिलाकर कुल्ला करने से आराम मिलता है। घबराहट या सीने में भारीपन होने पर 1 चम्मच मावा में 2 चुटकी हींग मिलाकर चबाने से राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल और स्किन इंफेक्शन में फायदेमंद

हींग शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखती है। बरसात के मौसम में कीड़े के काटने या स्किन इंफेक्शन होने पर अदरक के रस में हींग मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से खुजली और जलन तुरंत शांत हो जाती है।

ऐसे करें असली और नकली हींग की पहचान

असली हींग की पहचान के लिए इसे एक गिलास पानी में घोलें। अगर पानी दूधिया हो जाए तो हींग असली है, जबकि नीचे जम जाने पर वह नकली हो सकती है। इसके अलावा चम्मच में हींग लेकर आग पर रखें, असली हींग बिना देरी के तुरंत जलने लगती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News